बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन को आगे आए ग्रामीण

उत्तरकाशी। वरूणावत पर्वत के शीर्ष पर बसे संग्राली गांव के ग्रामीणों ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए नई पहल की है। यहां ग्रामीणों ने पंडित महिशरण बालिका शिक्षा संस्था का गठन किया गया है। जो हर साल जूनियर हाईस्कूल पाटा में दसवीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली बालिकाओं को नगद धनराशि प्रदान कर प्रोत्साहित करेगी।
संस्था का गठन बृहस्पतिवार को गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन मौके पर किया गया। जिसमें संरक्षक प्रद्युम्न नौटियाल, अध्यक्ष सुनील नौटियाल, उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल, सचिव डा. अरविंद नौटियाल, कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश नौटियाल, प्रचार मंत्री कैलाश नौटियाल तथा मंजू देवी, डा. विंदेश्वरी, प्रमिला देवी, कुसुम देवी, सीमा देवी आदि को सदस्य बनाया गया। निर्णय लिया गया कि संस्था दसवीं में प्रथम स्थान पाने वाली बालिका को 3100, द्वितीय को 1500 तथा तृतीय को 700 रुपये हर साल गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान करेगी। इस साल बोर्ड मे परंीक्षा में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली गांव की आरती, अनुसूया भट्ट और काजल को प्रोत्साहन राशि दी गई। इस अवसर पर व्यास राधेश्याम खंडूड़ी, जगदीश प्रसाद, कमलाराम नौटियाल, कीर्तमणि नौटियाल, दामोदर सेमवाल, कृष्णा भट्ट आदि मौजूद रहे। पंडित हरिशरण समिति के संरक्षक प्रद्युम्न नौटियाल के दादा थे। उनके नाम पर समिति का गठन किया गया है। प्रद्युम्न नौटियाल ने बताया कि हर बालिका शिक्षित बने इस लिए यह कदम उठाया गया है।

Related posts