नरेला में पांच लाख की लूट में भी शामिल है बॉक्सर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर सुमित दहिया ने रोहिणी में कार लूट करने से पहले एक दुकानदार से पांच लाख रुपये भी लूटे थे। सुमित ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की रात वह पोलो कार में चचेरे भाई अमन के साथ लामपुर पहुंचा था, जहां उन लोगों ने हार्डवेयर दुकानदार रमेश गर्ग से लूटपाट की थी। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि सुमित और अमन की गिरफ्तारी के बाद नरेला लूटपाट के मामले को भी सुलझा लिया गया है। 22 जुलाई को सुमित दहिया, अमन, अमित दहिया और अन्य बदमाश ने रोहिणी स्थित सचदेवा स्कूल के पास से एक एंडेवर कार लूटी थी। बाद में पुलिस ने अमित दहिया को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस ने इस मामले में सुमित और अमन को गुड़गांव स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था।

Related posts