
पटना: चारा घोटाले में फंसे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पगला बाबा के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे और तीन घंटे तक पूजा की। विंध्यांचल में पगला बाबा के आश्रम में लालू यादव ने शुक्रवार को तीन घंटे तक पूजा अर्चना की। परिक्रमा के बाद लालू प्रसाद यादव पगला बाबा के चरणों में घंटों तक बैठे रहे।
बाबा से आशीर्वाद लेने के बाद लालू यादव ने बाबा को चमत्कारी बताते हुए कहा कि बाबा पगला को दुश्मन की हर चाल की खबर है। बाबा ने उपाय किए हैं और अब कोई उनका (लालू प्रसाद यादव) बाल भी बांका नहीं कर सकता। बाबा ने कहा कि उन्होंने लालू को सात साल की उम्र में ही दीक्षा दी थी और उसके बाद उन्हे अपनी छाया में रखा है।
लालू यादव ने दावा किया कि पगला बाबा साक्षात शिव के ही रूप हैं। वाह! भक्ति अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह। अब देखना यह होगा कि पगला बाबा का ‘चमत्कार’ क्या लालू प्रसाद यादव को अदालती परेशानी से छूट दिला पाएगा या नहीं।
