मोदी वीजा मामले में कांग्रेस ने भाजपा को लिया आड़े हाथ!

मोदी वीजा मामले में कांग्रेस ने भाजपा को लिया आड़े हाथ!

नई दिल्ली: मोदी अमेरिकी वीजा पर दिन-ब-दिन सियासत गरमाती जा रही है। भाजपा बराक ओबामा से अपील कर एफबीआई से जांच की मांग कर सकती है। शकील अहमद ने फिर ट्वीट करते हुए भाजपा को को निशाना बनाया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा न दिए जाने वाली चिट्ठी पर शकील अहमद ने कहा है कि उस चिट्ठी पर भारत में हस्ताक्षर किए गए और उसका इस्तेमाल अमेरिका में हुआ है। चूंकि भाजपा सीबीआई पर विश्वास नहीं करती, वह बराक ओबामा से अपील करके एफबीआई से जांच की मांग कर सकती है।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी को वीजा नहीं दिए जाने की अपील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को लिखे पत्र पर कुछ सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर करवाए थे।

Related posts