सड़क हादसों पर लगेगी ब्रेक

शिलाई (सिरमौर)। निवार्चन क्षेत्र शिलाई से गुजरने वाले हाटकोटी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी। आजकल भारी बारिश से सड़क की हालत दयनीय है। इन दिनों क्षेत्र में किसानों का सेब व टमाटर का सीजन चला है। डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक आपरेटरों को पत्र लिखकर आदेश जारी किए हैं कि फसलाें की उपज को मंडियों तक पहुंचाने के लिए नये व अच्छी हालत बाले वाहन उपलब्ध करवाएं, ताकि किसान अपनी कृषि उपज ठीक से मंडी पहुंचा सके। दूसरा सभी पुलिस थानों को आदेश जारी किए गए हैं कि रूट पर जितने भी मोटर मैकेनिक कार्य करते हैं, उनकी सूची तैयार कर ली जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर इनकी सेवा ली जा सके। लोक निर्माण विभाग से मंाग की गई है कि जहां पर लेंड स्लाडिंग जोन हैं, वहां मशीनों को तैनात किया जाए। इससे सड़क बंद होने पर किसानों की गाड़ियां खड़ी नहीं रहेगी। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग से एक क्रेन की मांग भी की गई, ताकि कहीं मार्ग में माल से लदा वाहन फंस जाता है तो उसे जल्द निकाला जा सके। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से सड़क की स्तिथि खराब है। सभी पुलिस थानों को निर्देश जारी किए हैं कि माल वाहनों में ओवर लोडिंग न हो यदि कोई माल वाहन क्षमता से अधिक माल वाहनों में लादता है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वह माल वाहनों मे सफर न करें। सड़क की खराब हालत के चलते सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाए हैं ।

Related posts