मरने के बाद यहां कौओं को परोसते है लाश

मरने के बाद यहां कौओं को परोसते है लाश

तिब्बत: दुनियाभर में इंसान की मौत होने के बाद रस्मों-रिवाज के साथ इंसान का अंतिम क्रिया कर्म किया जाता हैं। कही इेसान को जलाया जाता हैं, तो कहीं दफनाया जाता हैं। परंतु तिब्बत में ऐसा नहीं हैं। यहां अंतिम क्रिया-कर्म की विधि सुनकर आप हैरान रह जाएंगें। यहां मृत इंसान की लाश को चील-कौओं को खिलाने का रिवाज है।

तिब्बत में करीब 80 फीसदी बौद्घ इसी तरह से अंतिम संस्कार करते हैं। यहां बौद्घ संप्रदाय के लोग लाश के छोट-छोटे टुकडें काट कर उन्हें आसमान के नीचे फेंक देते हैं। ऐसा करने के पीछे उनका मानना हैं कि शरीर नश्वर हैं, अगर ये किसी के काम आ सके तो उससे बेहतर क्या होगा। इसलिए किसी इंसान के मरनोपरांत बौद्घ संप्रदाय के लोग उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके उसे चील-कौओं को खिला देते हैं।

Related posts