66 साल की उम्र में पता चला वह पुरुष नहीं महिला है

66 साल की उम्र में पता चला वह पुरुष नहीं महिला है

हांगकांग: चीन का 66 वर्षीय एक व्यक्ति उस समय हतप्रभ रह गया जब डाक्टरों ने उसे बताया कि वह पुरुष नहीं महिला है। हांगकांग मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक समाचार में बताया गया है कि वियतनाम में जन्मे इस चीनी व्यक्ति का पेट कुछ समय पहले फूलने लगा था।

जब उसने हांगकांग में डाक्टर से संपर्क किया तो जांच में बताया गया कि उसके गर्भाशय में रसौली (सिस्ट) हो गया है जिसके कारण उसका पेट फूल रहा है। उसे बताया गया कि वह पुरुष नहीं महिला है और उसके पेट में गर्भाशय है। यह सुनकर उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।

जर्नल में कहा गया है कि वह टर्नर सिंड्रोम और कांजेनिटल एड्रेनल हाईपरप्लेशिया नामक जीन संबंधी दो बीमारियों की शिकार महिला है। पहली बीमारी से बांझपन पैदा होता है और दूसरी महिलाओं में पुरुषों के कुछ शारीरिक लक्षण आ जाते हैं जैसे दाढी, मूछों का आना और छोटे शिश्न की मौजूदगी।

Related posts