टीवी शो ने पुरस्कार में दिए बच्चे

टीवी शो ने पुरस्कार में दिए बच्चे

इस्लामाबाद: ‘प्राइस इज राइट’ की तर्ज पर पाकिस्तान में जिओ टीवी की ओर से शुरू किए गए ‘अमान रमजान’ शो में रमजान के महीने के दौरान दो नवजात लडकियों को पुरस्कार के तौर पर खरीददारों को सौंपा जा चुका है। आम तौर पर इस शो पर वाशिंग मशीन या लैपटाप जैसी चीजें पुरस्कार में दी जाती हैं।

लेकिन नवजात बच्चियों को पुरस्कार में बांटने से जहां समाज का कुछ वर्ग इस प्राइम टाइम शो की मर्यादा पर प्रश्नचिह्न लगा रहा हैं वहीं कुछ लोग यह कहकर इसका समर्थन कर रहे हैं कि इससे उन अनाथ बच्चों ‘विशेषकर लडकियों’ को एक परिवार मिलेगा जिन्हें लोग तिरस्कृत कर लावारिस छोड देते हैं।

पिछले सप्ताह शो के मेजबान आमिर लियाकत हुसैन ने एक नवजात बच्ची का चेहरा स्क्रीन पर दिखाया और फिर दर्शकों को बताया, ‘इस बच्ची को कूडे के ढेर पर छोड दिया गया था। देखिए यह कितनी सुंदर और मासूम है।’

Related posts