गागा बनीं विश्व की ‘सर्वाधिक कमाऊ’ हस्ती

गागा बनीं विश्व की ‘सर्वाधिक कमाऊ’ हस्ती

लंदनः फोर्ब्स पत्रिका ने साल में सबसे अधिक कमाई करने वाली 30 हस्तियों की एक सूची तैयार की है। इस सूची में पॉप गायिका लेडी गागा ने शीर्ष स्थान पाया है। अगर बात की जाए गागा की कमाई की तो वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार 27 वर्ष की इस गायिका ने जून 2012 से जून 2013 के बीच आठ करोड़ डॉलर की कमाई की है।

गागा ने इस कड़ी में जिन जिन हस्तियों को पीछे छोड़ा है उनमें गायिका स्वीफ्ट टेलर और गायक जस्टिन बीबर भी शामिल है। इस सूची में बीबर गागा के बाद दूसरे स्थान पर है और स्वीफ्ट टेलर तीसरे स्थान पर हैं। बीबर की कमाई 5.8 करोड़ डॉलर रही जबकि स्वीफ्ट टेलर 5.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

इसके अलावा इस सूची की शीर्ष की दस हस्तियों में गायक-गीतकार कैल्विन हैरिस, रिहाना केटी पेरी, जेनिफर लॉरेंस, एडीले, क्रिस्टीन स्टीवर्ट और टेलर लॉटनर के नाम शामिल हैं।

Related posts