80 पव्वों के साथ युवती गिरफ्तार

हरिद्वार। धर्मनगरी में महिला शराब तस्करों का नेटवर्क टूटने का नाम नहीं ले रहा है। माफिया ने अब युवतियों को भी इस धंधे में लगा दिया है। रोड़ीबेलवाला झुग्गी बस्ती में रहने वाली 25 वर्षीय युवती को 80 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि रोड़ीबेलवाला में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर अपने पिता के साथ रह रही पूजा (पुत्री राजकुमार) की झोपड़ी की तलाशी ली। इस दौरान 80 पव्वे बरामद किए गए। पुलिस ने रोड़ीबेलवाला से पप्पू नाम के युवक को भी दबोचा है। युवती को पकड़ने के दौरान बस्ती के ही दो युवक मौके पर पहुंच गए और पुलिस से उलझने लगे। उन्होंने युवती को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों युवक टुनटुन और सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। युवती अपने माता-पिता के साथ 10 साल पहले बिहार से हरिद्वार आई है। युवती का पिता भीख मांगता हैं। युवती ने बताया कि वह अरविंद नाम के व्यक्ति को शराब बेचती है। पुलिस अरविंद की तलाश में जुट गई है। नगर कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि रोड़ीबेलवाला से महिला शराब तस्कर के कब्जे से शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं। दो युवकों को भी दबोचा गया है।

Related posts