हमलावरों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

रुड़की। मेन बाजार के कारोबारी लाला तरसेम को गोली मारने के मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। वहीं मामले की योजना बनाने वाला आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। जबकि दो आरोपी हमलावरों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मेन बाजार में कारोबारी लाला तरसेम को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से लाला तरसेम गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी बदमाश फरार हो गए थे। मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया था। जिसमें दो आरोपी हमलावर अमित और विनेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन, योजना बनाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। पुलिस सूत्रों की माने तो अब इस मामले में जल्द ही पुलिस चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर सकती है। मामले में गवाहों, वादी और आरोपियों के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस चार्जशीट तैयार करने की तैयारी में है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेएस पुंडीर ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाशी कर रही है। मामले की तफ्तीश तेजी से चल रही है।

Related posts