
झूलाघाट। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन ने बृहस्पतिवार को नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के अलावा हथियारों के रखरखाव का भी मुआयना किया। बाद में सीओ ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते यहां सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया जाए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सीमा पर संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने, आवाजाही पर सख्त निगरानी की हिदायत दी। साथ ही नेपाल से लड़कियों को बहला फुसला कर मैदानी क्षेत्रों में भगाकर ले जाने वाले गिरोह पर भी नजर रखने को कहा। बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए। अजनबियों के सत्यापन में तेजी लाने को भी कहा गया। निष्प्रयोज्य सामग्री को पुलिस लाइन में जमाकर नई सामग्री लेने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष गणेश सिंह सामंत ने थाने से संबंधित जानकारियां दी। इस मौके पर दरोगा पूरन चंद्र मलकानी सहित तमाम पुलिस कर्मी थे। बाद में सीओ ने तालेश्वर चौकी का भी मुआयना किय्रा।
