डाकघर ने महंगा किया राखी लिफाफा

हल्द्वानी। पांच रुपये में डाकघर से लिफाफा खरीदकर भाइयों के लिए दूरदराज क्षेत्रों में राखी भेजने वाली बहनों को इस बार सात रुपये देने होंगे। डाकघर ने राखी का लिफाफा दो रुपये महंगा कर दिया है। हालांकि, वाटरप्रुफ लिफाफे आने से बारिश में भीगकर खराब होने जैसा भय नहीं रहेगा।
भाई-बहन के त्योहार रक्षा बंधन पर भी इस बार महंगाई का असर पड़ा है। दूरदराज अपने भाई को राखी भेजने वाली बहनों को भारतीय डाक ने लिफाफे के दाम बढ़ाकर झटका दिया है। पांच रुपये में मिलने वाले राखी के लिफाफे का दाम बढ़ाकर सात रुपये कर दिया गया है। हल्द्वानी डाकघर के पोस्टमास्टर आरके विनवाल ने बताया कि इस बार राखी का लिफाफा हल्द्वानी के अलावा काशीपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, सितारगंज, किच्छा, पंतनगर, रामनगर, भोटिया पड़ाव, काठगोदाम डाकघरों में मिलेंगे। सभी शहरों के लिए 7110 राखी के लिफाफा आए हैं। बहनों की राखी बाक्स में पड़े, इसके लिए डाकघरों के बाहर ड्राफ्ट बाक्स लगेंगे। अब तक इन शहरों में 100 से अधिक लिफाफा बिक चुके हैं।

Related posts