नकली नोटों के साथ तीन को दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने नकली नोटों का धंधा करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परमेश्वर, प्रेम चंदर और लल्लन सहानी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 56 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि, क्राइम ब्रांच की एटीएस टीम को सूचना मिली कि शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग नकली नोटों के साथ आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को नोटों को साथ दबोच लिया। आरोपियों के पास से 500 के 108 और 1000 रुपये के दो नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि तीनों आरोपी बिहार के चम्पारण के रहने वाले हैं। दिनेश और प्रदीप नामक शख्सों से नोट लेकर ये लोग साप्ताहिक बाजारों या छोटी दुकानों पर चलाते थे। पुलिस पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts