मोदी या राहुल को लेकर कोई खास लगाव नहीं’

मोदी या राहुल को लेकर कोई खास लगाव नहीं’

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर देखने में कोई दिलचस्पी नहीं होने संबंधी अमत्र्य सेन के विवादास्पद बयान के बाद एक और जानेमाने अर्थशास्त्री जगदीश भगवती ने कहा कि उन्हें मोदी या राहुल गांधी के मामले में कोई खास लगाव नहीं है। भगवती ने कहा, ‘‘मैं मोदी के लिए वोट नहीं डालने वाला। मुझे उनके प्रति कोई खास लगाव नहीं है। लेकिन मुझे राहुल गांधी के लिए भी कोई खास लगाव नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि सभी प्रगतिशील लोग, चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों, हमारे प्रस्तावित विचारों को देखें और बताएं कि वे क्या रख रखते हैं और वे इन विचारों के साथ क्या करने जा रहे हैं।’’ जब भगवती से पूछा गया कि क्या वह मोदी को बतौर प्रधानमंत्री देखना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति के हिसाब से इस चीज को नहीं देखेंगे और यह देखना चाहेंगे कि उनके मंच और कार्यक्रम क्या हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेरिका की तरह उनके बीच बहस भी देखना चाहूंगा।’’ भगवती ने कहा कि वह सामाजिक संकेतकों और सामाजिक प्रगति के पक्ष में हैं और वह गुजरात के मॉडल को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि सामाजिक संकेतकों पर विकास हुआ है।

Related posts