
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू ने जिला के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने मोबाइल फोन ऑन रखें, ताकि वर्षा के कारण होने वाले किसी भी नुकसान की सूचना तुरंत प्राप्त की जा सके । उपायुक्त ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सूचना प्राप्त करने के लिए जब संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनके मोबाइल फोन स्विच आफ पाए जाते हैं। इसके कारण समय पर सूचना एकत्रित करने में कठिनाई होती है तथा राहत कार्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिला में वर्षा के कारण होने वाली चल व अचल संपत्ति की क्षति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि नुकसान का जायजा लेकर प्रभावितों को तुरंत समुचित राहत प्रदान की जा सके।
