
आनी (कुल्लू)। आनी में एक बार फिर भालुओं. ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। इस बार घटना कराणा पंचायत में हुई है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दोपहर करीब एक बजे पैदल रास्ते से अपनी बेटी के घर जा रही थीं। इस दौरान यहां के डाबरनाला में उनके साथ एक अन्य महिला भी सफर कर रही थीं। जंगल के मध्य दोपहर करीब डेढ़ बजे दो भालुओं ने महिला पर अचानक हमला बोला। हालांकि, दूसरी महिला के चीख पुकार कर भालू तो वहां से भाग गए पर बुजुर्ग महिला जंगली देवी को बुरी तरह से घायल है। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आनी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। पोते विनोद के अनुसार उसकी दादी के मुंह, बाजू, टांग तथा छाती आदि शरीर के कई हिस्सों से जख्मी हुई है। अस्पताल में उन्हें जख्मी शरीर पर टांके लगवा दिए गए हैं। घायल जंगली देवी कराणा गांव की निवासी है। कराणा के ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है।
