बारिश से आईपीएच को 1.67 करोड़ की चपत

सिहुंता (चंबा)। सिंहुता ब्लाक में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बारिश के कारण दो माह में लगभग एक करोड़ 67 लाख 11 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जून माह में 15 और 16 तारीख को हुई बारिश के कारण विभाग की 25 पेयजल स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई थीं। इससे विभाग को 30 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके अलावा लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान सिंचाई योजनाओं को हुआ था है। यही नहीं फ्लड प्रोटेक्शन वर्क पर 19 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। इसके बाद 26 और 27 जून को हुई बारिश के कारण सिंचाई योजनाओं में विभाग को 11 लाख 77 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही पेयजल योजनाओं पर पांच पांच 74 हजार रुपये की क्षति हुई है। जुलाई माह में 16 से लेकर 20 तारीख तक हुई बारिश के कारण विभाग की 18 पेयजल स्कीमें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे विभाग को 14 लाख 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 15 सिंचाई योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से विभाग को 14 लाख 20 हजार की चपत लगी है। जानकारी के मुताबिक जुलाई माह में आईपीएच विभाग की बिहोरा, बलीबाग-द्रमण, हटली, लोधरगढ़, मोरठू-जोलना, खनोड़ा-मोहरी-टुंडी और अनदोह-पुखर पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा थुलेल, हटली, अप्पर मोतला, बसोलदा, धुलारा, सिहुंता, नघोग, लोअर अप्पर समोट सिंचाई योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता देस राज ने बताया कि पेयजल योजनाओं को अस्थायी रूप से चालू कर दिया गया है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त स्कीमों को रिपेयर की जा रही है।

Related posts