
धर्मशाला। जिले में स्थापित चार पुलिस चौकियां अपग्रेड होकर पुलिस थाना बनेंगी। साथ ही एक अस्थायी चौकी को अब स्थायी चौकी का दर्जा मिलेगा। थाना और चौकी का दर्जा मिलने के बाद स्टाफ भी बढ़ेगा। पुलिस स्टेशन के अंतर्गत क्षेत्र में क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। पुलिस विभाग ने चौकियों को अपग्रेड करने के लिए प्रपोजल शिमला मुख्यालय भेज दिया है। शिमला से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस चौकियों को अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय लोगों की ओर से भी मांग पत्र पुलिस विभाग को मिले हैं। जानकारी के मुताबिक संसारपुर टैरेस, पंचरूखी, गगल और कोटला में पुलिस चौकियां अपग्रेड होकर थाना बनेंगी। रक्कड़ में चल रही अस्थायी पुलिस चौकी अब स्थायी पुलिस चौकी बनेगी। एडिशनल एसपी बशेर सिंह ने बताया कि चार पुलिस चौकियों को अपग्रेड किया जा रहा है।एक पुलिस चौकी को स्थायी पुलिस चौकी का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल तैयार करके शिमला भेज दिया गया है। पुलिस चौकियां अपग्रेड होने से क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
