
रोहड़ू। प्रगतिशील विश्वकर्मा कल्याण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल नलवा ने जिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। बैठक में जिला प्रकोष्ठ के लिए चौपाल से उपमहासचिव केवल राम सीरांटा, लोकेश्वर समरैक तथा लीला देवी ठियोग को उपाध्यक्ष चुना गया है। दिवान चंद रामपुर को संगठन सचिव बनाया गया है। प्रदेश विश्वकर्मा कल्याण सभा की संयोजक कमलेश समरैक, वित्त सचिव सरदार सिंह, झाल्टा, लायक राम चौहान तथा मोहन राकेश ने भी बैठक में भाग लिया। इस दौरान जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरत राम परदेसी ने कहा विश्वकर्मा वंशज को एकजुट होकर अपने हित के लिए आगे आने की जरूरत है। कमलेश समरैक ने महिलाओं को संगठन में बराबर का स्थान देने की पेशकश सामने रखी। जिला प्रभारी आमी चंद धीमान ने शिमला जिले में सभी मंडल इकाइयों से शीघ्र कार्यकारिणी के गठन का आग्रह किया है। सभा के उप महासचिव केवल राम ने बताया कि प्रगतिशील विश्वकर्मा कल्याण सभा की अगली बैठक का आयोजन चौपाल और नेरवा में 17 सितंबर को किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल ने बताया कि प्रदेश के हर ब्लॉक में विश्वकर्मा भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
Share Tweet
