चॉपर उपलब्ध न कराने वाले पर हो कार्रवाई

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी जल प्रलय में राहत कार्य देरी से शुरू होने पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी के जिला प्रवक्ता सतेंद्र बर्त्वाल ने तत्कालीन जिलाधिकारी को चॉपर उपलब्ध न कराने वाले शासन के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस प्रकरण के उच्च स्तरीय जांच भी की मांग की है। सतेंद्र बर्त्वाल ने आपदा के बाद मौसम साफ होने पर डीएम ने चॉपर की मांग शासन से की थी लेकिन शासन ने स्थानीय एविएशन कंपनियों से डीएम विजय ढौंडियाल को चॉपर नहीं दिलवाया। 18 जून अपराह्न तीन बजे कृषि मंत्री हरक सिंह के चॉपर से आने के बाद ही डीएम केदारनाथ क्षेत्र का निरीक्षण कर पाए। यदि डीएम 17 को मौसम खुलते ही हवाई दौरा कर आकलन कर पाते, तो समय पर राज्य सरकार को सूचना मिलती। उस अधिकारी का नाम उजागर होना चाहिए, जिससे डीएम ने वार्ता की और उसने चॉपर उपलब्ध नहीं कराया।

Related posts