ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गईं बंद सड़कें

बागेश्वर। कपकोट और उच्च हिमालयी क्षेत्र में आपदा से बंद हुई सड़कों को खोलना चुनौती बना हुआ है। उच्च हिमालय के गांवों को जोड़ने वाली अधिकतर सड़कें बंद हैं। लोगों को आवश्यक चीजें प्राप्त करने के लिए भारी कठिनाई हो रही है।
कपकोट का उच्च हिमालयी क्षेत्र आपदा की दृष्टि से संवेदनशील रहा है। पिछले महीने की बारिश में पिंडर घाटी के सभी पैदल पुल बह गए। उच्च हिमालयी क्षेत्र को जोड़ने वाले मोटर मार्ग भी ध्वस्त हो गए। यातायात संपर्क कट जाने के कारण लोगों को दिन भर पैदल चलकर तहसील मुख्यालय आना पड़ता है। यहां जनजीवन पटरी से उतर गया है। यहां की तमाम सड़कें अधिकतर स्थानों पर ध्वस्त हो जाने के कारण उन्हें अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण का कहना है कि लोनिवि को जल्दी से जल्दी सड़कें खोलने के प्रयास करने चाहिए।

Related posts