अब व्यापारी भी पालिकाध्यक्ष और ईओ के साथ

बागेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ पशु क्रू रता अधिनियम में मामला दर्ज होने पर व्यापारियों ने भी नाराजगी जताई है। यहां जारी एक बयान में नगर व्यापार मंडल के सचिव कैलाश परिहार ने लावारिस पशुओं को हटाने के कार्य में बांधा डाल रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
श्री परिहार ने कहा कि लावारिस जानवरों से यहां के दुकानदार खासे परेशान हैं। जानवर उनके दुकानों के आगे गंदगी करते हैं। जिसे सुबह-सुबह वह स्वयं साफ करते हैं। दुकान के आगे रखे सामान में जानवर मुंह मारते हैं और लोगों को चोटिल कर रहे हैं। पालिका ने इनसे निजात दिलाने की कोशिश की तो अल्मोड़ा के कुछ लोग ओछी राजनीति पर उतर आए। श्री परिहार ने कहा कि पशुओं को पकड़कर भेजने की कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। इस मुहिम में बाधा डालने वालों के खिलाफ व्यापारी लामबंद होंगे। उन्होंने पशुआें से निजात दिलाने में पालिकाध्यक्ष और ईओ की भूमिका की सराहना की।

Related posts