एबीवीपी ने किया छात्र संघर्ष समिति का समर्थन

श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने डीएवी कॉलेज देहरादून की छात्र संघर्ष समिति का समर्थन किया है। सोमवार को संघर्ष समिति ने सीएम से मुलाकात की। सीएम ने इस मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष शैलेश मलासी ने बताया कि डीएवी में प्रवेश के लिए मेरिट सिस्टम लागू किया जाना है। इससे उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का नुकसान होना तय है। क्योंकि अंग्रेजी माध्यम के पब्लिक स्कूलों के छात्रों को 75 फीसदी से ज्यादा अंक मिल जाते हैं। जबकि उत्तराखंड बोर्ड के छात्र औसतन 50 फीसदी अंक ही ला पाते हैं। ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को डीएवी की मेरिट में स्थान मिलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएवी में सायंकालीन स्ववित्त पोषित कक्षाएं चलाने का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएम ने इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष दान सिंह नेगी और छात्रसंघ महासचिव मनवीर सिंह ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।

Related posts