
नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बीकॉम ऑनर्स की पहली काउंसलिंग का शेड्यूल दो दिन बढ़ा दिया है। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु ने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार, 26 और 27 जुलाई को दिल्ली और आउटसाइडर जनरल वर्ग के तहत काउंसलिंग होगी। पहले दिन शुक्रवार को सीईटी रैंक 1701 से 2700 और शनिवार को 2701 से चार हजार रैंक वाले छात्रों को आना होगा। यदि सीटें भर जाती हैं तो प्रक्रिया रोक दी जाएगी। रविवार को डिफेंस कोटे के तहत काउंसलिंग होगी। यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो चार हजार रैंक से आगे वाले छात्रों को बुलाया जाएगा। ब्रिगेडियर उपमन्यु के अनुसार, छात्र दाखिला रद्द करने के लिए आवेदन पत्र दो अगस्त तक भर सकते हैं। दाखिला रद होने पर फीस से एक हजार रुपये काटा जाएगा। जिन छात्रों को पहली काउंसलिंग में सीट मिली है, वे रद्द करने का आवेदन दूसरी काउंसलिंग के बाद नहीं भेज सकते हैं।
