डीटीयू : आउटसाइडर रीजन की रैंक हाई

नई दिल्ली । दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बीटेक डिग्री प्रोग्राम दाखिले के लिए दूसरी क्लोजिंग रैंक (कटऑफ) जारी कर दी है। पिछले वर्ष के मुकाबले आउटसाइडर रीजन की कटऑफ हाई तो दिल्ली की गिरी है। आउटसाइडर में डिफेंस कोटे के तहत कटऑफ में भी उछाल आया है। बीटेक दाखिले के को-चैयरमेन प्रोफेसर मनोज कुमार के अनुसार, दूसरी कटऑफ में भी आउटसाइटर में रैंक हाई है। हालांकि दिल्ली रीजन में पहली की बजाय दूसरी कटऑफ थोड़ा ऊपर गई है। लेकिन दिल्ली रीजन की कटऑफ गिरी है। सीट की मारामारी अधिक है। डिफेंस कोटे में इस सत्र से ऑन ड्यूटी व रिटायरमेंट कोटे के तहत सीट बढ़ाने व कोटा अलग करने से छात्रों का अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। डिफेंस कोटे में इस सत्र रैंक हाई जा रही है, जबकि पिछले सालों तक डिफेंस कोटे की सीटें खाली रह जाती थीं।

Related posts