
मंडी। प्रदेश राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। संघ का कहना है कि प्रदेश के 16 हजार सीएंडवी शिक्षक टीजीटी स्केल की आस लगाए बैठे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा, महासचिव राकेश संदल, कोषाध्यक्ष एचएस मस्ताना, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र पठानिया, नरेंद्र मोहन, हमीरपुर से टीसी गुलेरिया, ऊना से सुरेंद्र, कांगड़ा से केसी आजाद, बिलासपुर से सुरेंद्र पाल, विशनदास, सिरमौर से सुरजीत सिंह, चंबा से चतर सिंह, कुल्लू से झाबे राम, मंडी से हेत राम, प्रहलाद, शिमला से वीरेंद्र ढालटा ने सरकार से 1986 से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। चमन लाल शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने सीएंडवी शिक्षकों को 12 मई 2011 से सशर्त लाभ दिया है, लेकिन प्रदेश में यह मामला अभी तक लटका हुआ है। अगर प्रदेश सरकार पंजाब के वेतनमान व निर्णय पर अमल करता है तो 16 हजार सीएंडवी शिक्षकों को टीजीटी के समान वेतनमान मिलने की आस है। संघ ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि सभी सीएंडवी अध्यापकों का ग्रेड पे 4400 से 5000 रुपये किया जाए। इसके अलावा क्राफ्ट व संगीत अध्यापकों को भी नया ग्रेड पे दिया जाए।
