
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा किसान मोरचा की घुमारवीं मंडल कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। किसान मोरचा के मंडल अध्यक्ष सोहनलाल के अनुसार भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग तथा पार्टी के घुमारवीं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की सहमति से गठित कार्यकारिणी में दो महासचिव, चार-चार उपाध्यक्ष व सचिव तथा एक-एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व कार्यालय सचिव बनाए गए हैं।
किसान मोरचा के मंडल अध्यक्ष सोहनलाल ने बताया कि दाड़ी के डा. कृष्णकांत शर्मा, फटोह के शंकर सिंह, हटवाड़ के अनंतराम व साड़ी के ईश्वर सिंह उपाध्यक्ष, कोट के प्रदीप कुमार व लंजटा के राजेंद्र सिंह महासचिव, सगलाह के सुरेंद्र कुमार, करयालग के मस्तराम, अमरपुर के पुरुषोत्तम शर्मा व पलासला के केशव दत्त सचिव, दकड़ी के मनोहर लाल कोषाध्यक्ष, टिकरी के राजेंद्र ठाकुर मीडिया प्रभारी, खुंबण के प्रकाश चंद सह मीडिया प्रभारी व भटेड़ के हंसराज कार्यालय सचिव मनोनीत किए गए हैं।
मंडल अध्यक्ष के अनुसार भंडारी राम, प्यार सिंह, कृष्णुराम, चिरंजी लाल, जीतराम, पृथ्वी सिंह, प्रवीण, गिरधारीलाल, सुरेंद्र, दीप नड्डा, विनोद, धर्म सिंह, धर्मचंद, कृष्ण सिंह, विक्रम सिंह, जोगेंद्र सिंह, धनीराम, नरेंद्र नड्डा, नंदलाल व दयाराम कार्यकारिणी सदस्य, भाग सिंह, कृष्णकांत, जोगेंद्र सिंह, विशंभर दत्त, ज्ञानचंद, हेतराम, वासुदेव, अनंतराम, राजेंद्र सिंह, रामनाथ शर्मा, राय सिंह व कृष्ण सिंह आमंत्रित सदस्य तथा साहब सिंह, वेदप्रकाश, कृष्ण सारस्वत, मनसा राम, मान सिंह, रूपलाल, पवन, देवीदास, मदनलाल, रूपलाल, राजकुमार, किशोरी लाल शर्मा, सुरेश पटियाल, देशराज, नाथ, ओम प्रकाश, सदाराम व दीपराम विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।
