
बिलासपुर। नव दुर्गा संकीर्तन मंडल डियारा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में अनिल हैपी मुख्य संरक्षक, रमन आनंद व कृष्ण सोनी संरक्षक तथा दीपक पाटिल अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि लोकेश कौशल को महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।
नव दुर्गा संकीर्तन मंडल की कार्यकारिणी में मदन कुमार राणा, विनोद शर्मा, अजय चंदेल, सुरेंद्र सोनी, अनिल मेहता, चमनलाल चन्ना, अनीश ठाकुर, सुमित मेहता, सोमनाथ सहगल व ओमप्रकाश मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह भल्ला, रमेश धीमान, कमल किशोर, राजकुमार राजी, जगत सिंह ठाकुर, सुखदेव सूद व संदीप मेहता उपाध्यक्ष, अजय राही, पीयूष शर्मा व राकेश शर्मा संयुक्त सचिव, रितेश मेहता कोषाध्यक्ष, संजीवन शर्मा व राजेंद्र रिंकू सह कोषाध्यक्ष, मनीष ठाकुर, वीरेंद्र खन्ना, रविंद्र किशोर व तेजेंद्र पाल कार्यालय सचिव, विजय कुमार, विजय चंदेल, कुलभूषण चब्बा व नईम शेख प्रेस सचिव, शेखर शारदा, सुनील गुप्ता, अनूप वात्स्यायन, नंदलाल राही व विकास पुंडीर मुख्य सलाहकार, अश्वनी वात्स्यायन कानूनी सलाहकार तथा दीपक मेहता, सोहनलाल व संजीव निर्मोही लेखाकार बनाए गए हैं।
संकीर्तन मंडल में तरुण मेहता, श्याम सहगल, चंदन सहगल व शिवनाथ सहगल को संगठन सचिव, जबकि विनय कुमार, नरेंद्र गुगलू, दीपक राणा, दीपक कुमार, सतीश मेहता, कुलभूषण मेहता, अनिल भारद्वाज, ऋषभ गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, गौरव ठाकुर, संदीप गुप्ता, संजय चंदेल, नवीन कुंदी व युगवीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। पावन ज्योति व्यवस्था कमेटी में अनिल हैपी, रमन आनंद, कृष्ण सोनी, दीपक पाटिल, संजीवन शर्मा, मदन कुमार राणा व रितेश मेहता को शामिल किया गया है।
