सत्ती ने लिया तैयारियों का जायजा

पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की 2 अगस्त को पालमपुर में प्रस्तावित बैठक को लेकर मंगलवार को जिला पालमपुर भाजपा की बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष पालमपुर विनय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती व महामंत्री विपिन सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की तैयारियों को लेकर सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और अब तक की तैयारियों को लेकर जानकारी हासिल की।
उन्होंने कई मसलों पर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि बैठक का प्रदेश में प्रचार-प्रसार ठीक तरह से जाए, इसके लिए पार्टी पदाधिकारी मीडिया से संपर्क बनाए रखें। बैठक में राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आने को लेकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए कि बैठक व अभ्यास वर्ग में कोई कमी न रहे। इसके लिए हर कार्यकर्ता को अपना काम बेहतर तरीके से करना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, पूर्व परिवहन निगम उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, बैजनाथ से भाजपा प्रत्याशी रहे एवं महामंत्री मुलख राज प्रेमी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुदेश राणा, अरविंद शर्मा, प्रदेश सचिव इंदु गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत पठानिया, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु मिश्रा, बीडीसी अध्यक्ष संजीव राणा, अरविंद मेहता, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी तनु भारती, सह प्रभारी संजय वालिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव सोनी, सुरेश कटोच, हरिदत्त शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष डीआर ठाकुर, मिलाप चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

स्वामी विवेकानंद होगा सभागार का नाम
पालमपुर में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की होने जा रही बैठक के सभागार का नाम स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद रखा गया है। यह बैठक एसएम कन्वेंशन हाल पालमपुर में होगी। यह जानकारी प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु मिश्रा ने दी।

Share

Related posts