
मुजफ्फरनगर: एनएच-58 के रामपुर तिराहे पर स्थित पुलिस चौकी से महज 100 गज की दूरी पर बीती रात डेढ़ बजे हथियार बंद कई बदमाश 90 लाख से भरे तांबे का ट्रक ले उड़े। ट्रक ड्राईवर सहित क्लीनर के हाथ पांव बांध कर बागोवाली की पुलिया स्थित गन्ने के खेत में धकेलकर रफुचक्कर हो गए। पुलिस इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, ट्रक ड्राईवर सुशील जो कि मेरठ में जानी थाने के राव मोहनपुर गांव निवासी है।
उसका कहना है कि वह मध्यप्रदेश स्थित इंदौर से 15 टन तांबा भर के हरिद्वार से पहले झबरेडा के लिया चला था लेकिन बीच रास्तें में उसका ट्रक लूट लिया गया। उसने बताया कि वह और उसका क्लीनर सुबह साढ़े 6 बजे करीब 5 घंटे बंधे रहने के बाद जैसे-तैसे अपने हाथ-पांव खोलकर रामपुर पुलिस चौकी पहुंचे।
घटना के बारे में ड्राईवर ने कहा कि रात डेढ़ बजे उसे चाय की तलब लगी। जैसे ही वह चाय पीने को वहां बने होटल पर रूका, तभी 4 हथियार बंद बदमाश उसके केबिन में जबरन घुस आए। उनमें से दो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तंमचा लगाकर ड्राईवर साईड से उसको अपने काबू में कर लिया।
बाकी दो बदमाशों ने कंडक्टर साईड से जाकर उसके क्लीनर बब्लू को अपने कब्जे में ले लिया। थोड़ा आगे चलने के बाद सरधना निवासी उसके क्लीनर बब्लू सहित दोनों को बंधक बनाकर खेत में डाल दिया गया। दूसरी तरफ एसओ पुलिस थाना छपार के मुताबिक कहा गया कि हालांकि मामले को दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उन्हें फाईनेंस से जुड़ा मामला लगता है।
इसका खुलासा करते हुए कहा गया कि यह हाईवे जहां घटना हुई है।वो रात-दिन चलता है, वहां चौबीसों घंटे होटल खुल रहते है, ऐसे में किसी वारदात को अंजाम बहुत हिम्मत की बात है। घटना स्थल से महज थोड़ी दूर जहां पुलिस चौकी है, वहीं कांवड यात्रा के इंतजाम को पीएसी का एक ट्रक तैनात है।
