
घुमारवीं (बिलासपुर)। बीडीटीएस ट्रक आपरेटरों की बैठक 25 जुलाई को हनुमान टिल्ला में आयोजित की जा रही है। यहां जारी बयान में आपरेटर राकेश चौपड़ा, देश राज, राज कुमार महाजन, राकेश चंदेल, कश्मीर चंदेल, महेंद्र पाल, सुमन देवी, कृष्ण चंदेल, राकेश लखन पाल, जगत पाल, राम स्वरूप, रंजीत शर्मा, सुरेंद्र, परवेज खान, श्री राम ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, बालक राम चोपड़ा, गगन, रोशनदीन ने कहा कि बीडीटीएस बरमाणा प्रबंधन कमेटी ट्रक आपरेटरों की समस्याओं को निपटाने में विफल साबित हुई है।
उक्त ट्रक आपरेटरों का कहना है कि प्रबंधन कमेटी न तो सीमेंट भाड़ा में डीजल और अन्य कलपुर्जों के बढ़े रेट के मुताबिक बढ़ोतरी करवा सकी और न ही डंप पर सीमेंट उतारने के लिए समय सीमा निर्धारित कर सकी। इसके कारण चार-पांच दिनों तक ट्रक डंप पर खड़े रहते हैं। इससे आपरेटरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुकार के समय कुछ चहेतों को मनचाहे गेट पास जारी किए जा रहे हैं। इससे कई ट्रक आपरेटरों को अपनी बारी की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उन्होंने समस्त ट्रक ऑपरेटरों से अपील की है कि वह इस बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लें। बैठक में निर्णय लिया जाना है कि प्रदेश सहकारी सभाएं के नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बीडीटीएस बरमाणा प्रबंधन कमेटी को आगाह किया जाए या नहीं। बैठक में इस समस्या के समाधान बारे चरचा की जाएगी।
