ममता के नेता ने कांग्रेसी विधायक को दी सिर काटने की धमकी!

ममता के नेता ने कांग्रेसी विधायक को दी सिर काटने की धमकी!

कोलकता: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान धमकियों का दौर शुरू हो गया है। ममता की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक ने तो इस बार हद ही कर दी। टीएमसी विधायक ने रैली में खुले आम एक कांग्रेस नेता का सिर काटने की धमकी दे डाली। इस मामले में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

लाभपुर से टीएमसी विधायक मोनिरुल इस्लाम ने बीरभूम जिले के कांग्रेस नेता बापी दत्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह चुनाव के दौरान उनके रास्ते में आए तो उन्हें एक बापी का सिर कलम करने में एक मिनट भी नहीं लगेगा। जिसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस असामाजिक तत्वों की पार्टी है।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही टीएमसी के नेता ने पुलिस पर बम फेंकने की बात की थी। उसके बाद एक नेता ने कहा था कि चुनाव के बाद कांग्रेस भिखारी बन जाएगी

Related posts