पंचायत चुनावों में विस्फोट का शिकार बने कांग्रेस के तीन वर्कर, मरे

पंचायत चुनावों में विस्फोट का शिकार बने कांग्रेस के तीन वर्कर, मरे

बहरमपुर: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के चौथे चरण में आज मतदान से पहले कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता मारे गए, जबकि दक्षिण 24-परगना जिला के 100 घरों में तोडफ़ोड़ और लूटपाट होने की पुख्ता खबर है।

पं बंगाल में 11 जुलाई से शुरू हुए पंचायत चुनावों में बम हमलों, आगजनी और संघर्ष की वारदातों में कमी नहीं आई है। यह मतदान पांच चरणों में होने है। अब यह चौथे चरण का मतदान सोमवार को होगा, वहीं 5वें चरण का मतदान 25 जुलाई को निर्धारित किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुर्शिदाबाद जिले के कापसडांगा में कल देर रात प्रतिद्वन्द्वी दल के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर देसी बम फैंके गए। इसके विस्फोट की चपेट में कांग्रेस के दो वर्कर नूर मोहम्मद शेख और अहद अली आ गए, इस कारण उनकी मौत हो गई। अब कल मुर्शिदाबाद,नदिया,बीरभूम और माल्दा में चुनाव होंगे।

पुलिस ने बताया कि भरतपुर में प्रतिद्वन्द्वी पार्टी समर्थकों के साथ झड़प में कांग्रेस कार्यकर्ता रेपॅन शेख की मौत हो गई। जिले में इस तरह की घटनाएं अब भी जारी हैं।

मुर्शिदाबाद जिले के कांग्रेस प्रवक्ता अशोक दास ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने माकपा कैडरों की मदद से निशाना बनाया।

आज इन वारदातों में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दूसरे चरण और तीसरे चरण में सात लोग मारे गए थे।

Related posts