फूड सिक्योरिटी बिल: कांग्रेस और सपा के बीच सौदेबाजी?

फूड सिक्योरिटी बिल: कांग्रेस और सपा के बीच सौदेबाजी?

नई दिल्ली: फूड सिक्योरिटी बिल संसद में पास करवाने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बीच सौदेबाजी होने की जानकारी मिली है। फूड सिक्योरिटी बिल का विरोध कर रही एसपी ने अब इसका समर्थन करने का फैसला किया है।

फ़ूड बिल पर सवाल उठाते हुए विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस पर सौदेबाजी का आरोप लगाया है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मुलायम और कांग्रेस में फ़ूड बिल पर हुआ समझौता हुआ है। चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने उन्हें बताया है कि सीबीआई इस केस में अब क्लोजर रिपोर्ट फाइल करने जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि फूड सिक्योरिटी बिल के लिए समर्थन पर कांग्रेस और मुलायम के बीच सौदेबाजी हुई है, जिसके बदले में सीबीआई से उनका केस बंद करवाने को कहा गया है।

Related posts