
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत में जिला जज विवेक बी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 63 वादों का निस्तारण कर 47, 850 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओम कुमार ने अपने न्यायालय से संबंधित 45 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 47, 300 रुपये का अर्थदंड वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू सिंह मुंडे ने अपने न्यायालय से संबंधित एक, न्यायिक मजिस्ट्रेट डीडीहाट उदय प्रताप सिंह ने तीन लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया। पिथौरागढ़ के तहसीलदार एमएस नयाल ने 11 और नयाब तहसीलदार ने तीन राजस्व वादों का निस्तारण किया।
