आपदा के बाद से वन आरक्षी लापता

कर्णप्रयाग। तबाही के बाद से केदारनाथ वन प्रभाग के ऊखीमठ रेंज के वन आरक्षी धूम सिंह कठैत लापता है। इधर, विभाग के वन आरक्षी संगठन के वृत्त अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेगी ने शासन-प्रशासन से कठैत को मृत मानते हुए उनके प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की बात कही है। शासन ने केदारनाथ में लापता हुए अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों के लिए मुआवजे की धनराशि तय कर दी है, लेकिन हैरत यह है कि वन विभाग के लिए कोई मानक तय नहीं किए गए हैं। उन्होंने विभागीय वन आरक्षी व आपदा के बाद से लापता चल रहे कैठत के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Related posts