
गौचर। जीआईसी में राहत सामग्री स्टोर बनाए जाने के चलते पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। पांच कमरों के राहत सामग्री से भरे होने के कारण विद्यालय प्रबंधन को मजबूरन कई कक्षाओं का संचालन बरामदे में करना पड़ रहा है।
आपदा के बाद से प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण के लिए कई विद्यालयों को राहत सामग्री स्टोर के रूप में प्रयोग किया गया। जीआईसी गौचर के छह कमरों में राशन सहित अन्य खाद्य सामग्री स्टोर की गई। लेकिन आठ जुलाई से ग्रीष्म अवकाश के बाद खुले विद्यालय में इस व्यवस्था से पठन पाठन प्रभावित हो रही है। विद्यालय में छात्र संख्या पांच सौ है। 14 सेक्सन के लिए 14 कक्ष बनाए गए हैं। लेकिन पांच कमरों में राहत सामग्री होने से कक्षाएं बरामदे में चल रही हे। प्रधानाचार्य बीएल टम्टा ने बताया कि समस्या के संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है।
