
नानकमत्ता। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शिक्षक पति की तहरीर पर शिक्षिका पत्नी, ससुर, साले, साडू समेत सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंसिफ न्यायालय खटीमा द्वारा शिक्षक खिलानंद अटवाल पुत्र लक्ष्म दत्त अटवाल की अपील पर नानकमत्ता पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। अटवाल की शिक्षिका पत्नी नानकमत्ता निवासी निर्मला अटवाल, ससुर रिटायर्ड प्रधानाचार्य चिंतामणि बगौरिया, साले राजेंद्र बगौरिया निवासी बांगीधार सल्ट अल्मोड़ा, हरीश बगौरिया निवासी शिव बिहार हल्द्वानी, साली लक्ष्मी मेलकानी, साडू विनोद मेलकानी निवासी फूलबाग पंतनगर और गढ़पट्टी नानकमत्ता निवासी सोनिया पत्नी सोनू के खिलाफ मारपीट करने, अमानत में खयानत करने, घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये लूटने और धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
