
अल्मोड़ा। 16-17 जून को केदारनाथ में आई आपदा में लापता लोगों के परिजन अब उन्हें मृत मानने लगे हैं। लापता केदारनाथ मंदिर समिति की सदस्य और भाजपा नेत्री अल्मोड़ा निवासी अमिता जीना का अब तक पता नहीं चल सका है। सभी जगह ढूंढने के बाद परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया है। इसके बाद विवेकानंद इंटर कालेज और बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में शोकसभाएं आयोजित की गईं। कई अन्य संगठनों नेे भी शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा महिला मोर्चा की शोकसभा में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहीं अमिता जीना के निधन पर दु:ख जताया। शोकसभा में अध्यक्ष रीता भाकुनी, महामंत्री नर्मदा तिवारी, किरन पंत, मीना भैंसोड़ा, दया जोशी, राधिका जोशी, रचना धपोला आदि शामिल थे। विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा, बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम स्कूलों में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, प्रबंधक बद्री विशाल अग्रवाल, लता बोरा, देवेंद्र सिंह जीना, कैलाश जोशी, लक्ष्मण सिंह, नीरज पथनी, गंगा जोशी, जीवंती लटवाल, रमा पांडे, हेमा चम्याल, प्रीति गुप्ता, अंजू अग्रवाल, कमला पिलख्वाल आदि शामिल थे।
