
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार-नालागढ़ सड़क पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवासी मनलोग क लां का कौशल कुमार कुनिहार से बाइक पर अपने घर जा रह था। इसी दौरान अचानक नालागढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोग जख्मी हालत में उसे प्राथमिक उपचार के लिए कुनिहार स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
