
भीमताल। भरतपुर क्षेत्र निवासी युवराज सिंह ने आईआईटी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वर्ष 2012 के एम. फार्मा पाठ्यक्रम में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवराज को उक्त मेडल पिछले दिनों विवि के दीक्षांत समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने भेंट किया।
भरतपुर निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन डीके सिंह और डा. अनीता सिंह के पुत्र युवराज ने कुविवि के भीमताल स्थित फार्मेसी विभाग से वर्ष 2010 में बी फार्मा की डिग्री सर्वोच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। वर्तमान में युवराज विज्ञान एवं औद्योगिकी शोध परिषद (सीएसआईआर) की फेलोशिप प्राप्त कर केंद्रीय औषधि शोध संस्थान (सीडीआरआई) भारत सरकार लखनऊ में शोध कार्य कर रहे हैं। युवराज के पिता सेवानिवृत्त कैप्टन सिंह रुद्रपुर स्थित देवस्थली विद्यापीठ में ग्रुप डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता डा. अनीता सिंह कुविवि के भीमताल स्थित फार्मेसी विभाग में वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। युवराज की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रो. पीसी कविदयाल, बीके सिंह, डा. तीरथ कुमार, अर्चना नेगी, डा. महेंद्र राणा, राजेश्वर कमलकांत, डा.एलएस रौतेला समेत क्षेत्र के लोगों प्रसन्नता व्यक्त की है।
