शारदा उफान पर, नहीं खुले बैराज के गेट

टनकपुर/बनबसा। बरसात से शारदा नदी अब भी उफान पर है। रेड अलर्ट के चलते शुक्रवार को चौथे दिन भी बैराज के गेट नहीं खुले और भारत-नेपाल के मध्य वाहनों का संचालन भी ठप है।
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से शारदा का उफान थम नहीं रहा। पिछले चार दिनों से नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं उतरा है। शुक्रवार को भी नदी का जलस्तर 1 लाख 33 हजार 816 क्यूसेक तक पहुंचा। जो दोपहर बाद घट कर 1 लाख 24 हजार 606 क्यूसेक पहुंच गया था। बैराज में रेड अलर्ट के कारण चार दिनों से भारत-नेपाल के बीच वाहनों के साथ ही रिक्शा-तांगों का संचालन भी बंद है।

Related posts