खतरा : रात को घर छोड़ देते हैं बूढ़ाधार के ग्रामीण

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ग्राम पंचायत के तोक बूढ़ाधार के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला। शिष्टमंडल ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों के मकानों को खतरा बना हुआ है। 2010 में आई आपदा में गांव में काफी नुकसान हुआ था। तब शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार गांव का दौरा किया और ग्रामीणों को विस्थापित करने की बात कही थी। ग्रामीणों ने बताया कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें विस्थापित नहीं किया गया। ग्रामीण बरसात शुरू होते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि बसेरा करते हैं।
शिष्टमंडल में महेश चंद्र, सुनील धौनी, संतोष, जगदीश, किशन राम, आनंद राम, मनोज, बबलू, किशन राम, गुलाब राम, जीवन राम, मदन राम, आनंद राम, दलजीत राम, पनी राम, जगदीश प्रसाद, उदय राम, मोहन राम आदि शामिल थे।

Related posts