बारिश ने रोकी सरकार की रफ्तार!

बारिश ने रोकी सरकार की रफ्तार!

नई दिल्ली: देश की राजधानी में हो रही बारिश ने लोगों के साथ-साथ सरकार की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी है। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से तो राहत मिली है, मगर बारिश परेशानी का सबब बन गई है। इसका कारण यह है कि बारिश के चलते दिल्ली में जगह जगह पानी भर गया है और इसमें जाम लग रहे हैं।

सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक निकलने में दिक्कत हो रही है। जैसे कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह सड़कें बारिश के पानी से भरी पड़ी हैं और इसमें लोगों की गाड़ियां फंसी हुई हैं, जिनमें सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं। इन गाड़यों में फंसे सरकारी अफसरों के कारण सरकारी कामकाज की गति भी धीमी पड़ गई है। हालांकि आज वीकऐंड होने के कारण अधिकतर सरकारी दफ्तर बंद ही हैं और सड़कों पर गाड़ियों का दबाव भी कम है, लेकिन इन सबके बावजूद सड़कों पर बंद पड़ी गाड़ियों का हुजूम सरकारी तंत्र की असफलता की गाथा सुना रहा है।

आपको बता दें कि ये तस्वीरें दिल्ली में अकबर रोड की हैं। अकबर रोड वह इलाका है जहां पर कई केंद्रीय मंत्रियों की रिहायश है। इसी रोड पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी रहती हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर यहां इतना जलभराव हुआ है तो दिल्ली के निम्न इलाकों और गंदी बस्तियों की क्या हालत होगा।

Related posts