मोदी के खिलाफ राहुल की टीम चलाएगी ‘पोल खोल’ अभियान

मोदी के खिलाफ राहुल की टीम चलाएगी ‘पोल खोल’ अभियान

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2014 आगामी लोकसभा चुनावों से काफी पहले ‘टीम मोदी’ के तहत प्रचार के विभिन्न पहलुओं को देखने के लिए 20 समितियों के गठन का ऐलान किया। भाजपा प्रचार कमेटी के मुखिया और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही राज्य में घेरने के लिए टीम राहुल ने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने कहा कि वह गुजरात से भाजपा का सच देश की जनता को बताएगी और भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी।

कांग्रेस ने गुजरात में मोदी को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के साथ मीटिंग में मोदी के खिलाफ फूल प्रूफ प्लैनिंग की गई है। राहुल से बैठक के बाद कांग्रेस ने गुजरात में अगले तीन महीने तक मोदी की विकास योजनाओं की पोल खोलने का प्लान तैयार किया है।

गौरतलब है कि भाजपा द्वारा बनाई गई बीस समितियों में जहां सभी नेताओं को शामिल किया गया है वहीं लालकृष्ण आडवाणी को सिर्फ एक ही समिति में जगह दी गई है। जहां मोदी देश भर में गुजरात के विकास मॉडल की तारीफ कर कांग्रेस पर सीधा वार करते दिखाई देते हैं, वहीं कांग्रेस भी मोदी को बख्शने के मूड में नहीं है। अगले तीन महीनों में आंदोलन कर कांग्रेस यह साबित करने की कोशिश करेगी कि नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल में कई खामियां हैं।

Related posts