विवाहिता ने जहर निगलकर दी जान

फतेहपुर (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत गांव टुटवां सिहाल में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार नरेश कुमारी (32) पत्नी दलजीत सिंह निवासी टुटवां सिहाल ने वीरवार रात को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी फतेहपुर ले गए। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन विवाहिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है।
उधर, विवाहिता के पिता साहब सिंह निवासी दरोट ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति दलजीत सिंह को जिम्मेवार ठहराया। साथ ही उसके साथ मारपीट करने और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी नरेश कुमारी ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। वहीं, पुलिस ने मृृतका के पिता की शिकायत पर मृतका के पति दलजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए व 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फतेहपुर थाने के एसएचओ तिलक राज ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों कौ सौंप दिया है और पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

Related posts