पंडोह डैम से किसी भी समय छोड़ा जा सकता है पानी

मंडी। बारिश से ब्यास नदी उफान पर होने से पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे किसी भी समय डैम से पानी छोड़ा जा सकता है। बीबीएमबी प्रबंधन ने डैम से पानी छोड़े जाने पर नदी के निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है। इलेक्ट्रिकल एंड मेकेनिकल डिवीजन के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता आरएस कटवाल ने बताया कि बारिश के कारण ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण डैम से किसी भी समय गेट खोले जा सकते हैं।

चेतराम ठाकुर के निदेशक बनने से खुशी
गोहर (मंडी)। मिल्क फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन चेतराम ठाकुर को मिल्कफेड का निदेशक बनने पर सराज और नाचन में खुशी की लहर है। सराज कांग्रेस के सचिव लाभ चंद शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य टेक सिंह शर्मा, महासचिव नागेश्वर ठाकुर, इंटक अध्यक्ष ओम प्रकाश, महासचिव मेहर चंद, ज्ञान चंद, तुलसी राम ठाकुर, घनश्याम शर्मा, सतीश कुमार ने चेतराम ठाकुर को बधाई दी है। सराज कांग्रेस सचिव लाभ चंद शर्मा ने दावा किया है कि फेडरेशन के आगामी चुनाव में चेतराम ठाकुर ही मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बनेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं को चेतराम ठाकुर के पक्ष में मतदान करने पर आभार प्रकट किया है।

Related posts