
बैजनाथ/पपरोला (कांगड़ा)। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय की एबीवीपी इकाई ने मांगों की अनदेखी को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इकाई अध्यक्ष अजय पाल और सचिव संतोष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह गए हैं। उन्होंने प्रदेश विश्वविद्यालय और प्रदेश सरकार से रूसा के नियमों को बदलने की मांग की। सचिव संतोष ने बताया कि रूसा के विरोध में आयोजित सांकेतिक हड़ताल शुक्रवार दोपहर तक जारी रहेगी। इस मौके पर हिमांशु, दीप राज, अजय, अनिल, सुमीत, अमित, रवि, पिंकू, संतोष व कंचन उपस्थित रहीं।
