आपदा क्षेत्र में भेजी राहत सामग्री

कोटद्वार। बुधवार को सच्चिदानंद इंस्टीट्यूट की ओर से रुद्रप्रयाग के आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री का एक ट्रक भेजा गया। एसडीएम पीएस राणा ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालासौड़ में इंस्टीट्यूट के सामने सामग्री भेजने से पहले मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उसके बाद संस्था के अध्यक्ष केएन बौंठियाल और इंजीनियर प्रताप सिंह बिष्ट ने भी ट्रक को हरी झंडी दी। बौंठियाल ने बताया कि राहत सामग्री में 50 टेंट, 40 त्रिपाल, 500 कंबल, 200 बाल्टी व मग, 200 छाते, 300 टार्च सेल सहित चप्पलें और रसद सामग्री के 400 से अधिक किट भेजे गए हैं। गुप्तकाशी में वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही वहां के लोगों के लिए भी दूसरी खेप भेजी जाएगी। इस अवसर पर कालिका प्रसाद, रवि काला, गिरीश डंगवाल, विमला जखमोला, कैलाश जखमोला, अनूप मिश्रा, ताजवर भंडारी, राजेश जोशी आदि मौजूद थे।

विद्यालय ने दिए 16 हजार
कोटद्वार। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजबाट की ओर से आपदा राहत कोष में 16 हजार रुपये दिए गए। विद्यालय के छात्र-छत्राओं ने क्षेत्र के तोली, जोली, दिऊसा, रिंगवाड़ा, चमोला, कोला व तूनीखाल आदि गांवों के लोगों से पांच हजार एक सौ रुपये एकत्रित किए। शिक्षकाें ने ग्यारह हजार एक सौ रुपये एकत्रित कर कुल सोलह हजार दो सौ रुपये आपदा राहत कोष के लिए भेजे हैं।

Related posts